बोकारो, अप्रैल 8 -- चंद्रपुरा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में गुरु तेगबहादुर की जयंती एवं विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाण्डेय, जयंती प्रमुख अजय गोराई एवं संगीताचार्य हरिपद ने मां सरस्वती व गुरु तेगबहादुर की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने गुरु तेगबहादुर की जीवनी एवं उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन हमें साहस, त्याग और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। वहीं जयंती प्रमुख ने कहा कि गुरु तेगबहादुर सिखों के नौवें गुरु के साथ-साथ महान आध्यात्मिक गुरु, योद्धा, दार्शनिक एवं कवि थे। भैया-बहनों ने गुरु के जीवन पर आधारित प्रस्तुति एवं वीर रस की कविताओं का सुंदर प्रदर्शन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में भैया-बहनों के शारीरिक स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.