बोकारो, अक्टूबर 10 -- चंद्रपुरा। इंदिरा गांधी स्टेडियम रंगभूमि मैदान पूर्णिया (बिहार) में आयोजित 36वां क्षेत्रीय खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो का शानदार प्रदर्शन रहा। बहन भारती कुमारी एवं पूजा कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। भारती ने 3000 मीटर तेज चाल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान जबकि पूजा ने लंबी कूद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में झारखंड एवं बिहार के चयनित सर्वश्रेष्ठ भैया-बहनों ने भाग लिया था। गुरुवार को प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाण्डेय, शारीरिक आचार्य अश्विनी प्रमाणिक व नीलम कुमारी ने स्थान लाने वाली दोनों बहनों को सम्मानित करते हुए बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.