बोकारो, मार्च 30 -- अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का वार्षिक परीक्षाफल तथा संस्कृति-ज्ञान परीक्षा एवं संस्कृतओलंपियाड सत्र 25-26 का परिणाम एकसाथ घोषित किया गया। संरक्षक देवब्रत जायसवाल ने प्रधानाचार्य युगल किशोर महतो, वरीय आचार्य सजल कुमार मैती द्वारा परीक्षा परिणाम एवं मार्क्स कार्ड वितरित किया। संरक्षक एवं आचार्यों ने उत्तीर्णता में छात्राओं की संख्या सर्वाधिक होने पर हर्ष तथा सबों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...