सशिमं श्यामडीह में रंगारंग राखी व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
धनबाद, अगस्त 28 -- रक्षा बंधन के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह में गुरूवार को राखी निर्माण एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक राखियां व मेहंदी डिजाइन प्रस्तुत किए। बहनों ने सस्वर रामचरितमानस पाठ की मनोहारी प्रस्तुति भी दी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रवण खेतान के नेतृत्व में विद्यालय अध्यक्ष हरि प्रसाद अग्रवाल, सचिव विक्रम राजगढ़िया, सह-सचिव सुशील चौधरी, ट्रस्टी मनोज अग्रवाल समेत अन्य अतिथियों ने किया। प्रधानाचार्य अभिमन्यु कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: रक्षाबंधन पूर्व भाईचारे, स्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.