गुमला, जनवरी 23 -- गुमला प्रतिनिधि। विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की आराधना का पावन पर्व बसंत पंचमी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गुमला में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने विधि-विधान से मां शारदे की पूजा-अर्चना और वंदना कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकिशोर रजक, उपाध्यक्ष अशोक मुकुल, सचिव विजय बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार दास, समिति सदस्य राजेश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।पूजनोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। वर्तमान विद्यार्थियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पहुंचे पूर्व छात्रों ने भी मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया। इस पावन अवसर पर विद्यालय में 45 नन्हे-मुन्ने बच्चों का अक्षरारंभ संस्कार सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.