बरेली, दिसम्बर 8 -- सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन कर स्मारिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में रिटायर्ड सैन्य अफसर एवं कर्मचारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर सतीश कुमार ने बताया कि यह दिन देश की सेवा में बलिदान होने वाले एवं सेवारत सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके परिवार के कल्याण के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस अवसर पर एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने सभी से सैनिकों के परिवारों के समर्थन में योगदान करने की भी अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.