देहरादून, दिसम्बर 7 -- देहरादून। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह,सेवानिवृत्ति ने रविवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों से राष्ट्र के बहादुर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए सशस्त्र सेना झंडा कोष में उदारतापूर्वक अंशदान देने का आह्वान किया है। राज्यपाल ने लोक भवन स्थित अपने कार्यालय में निदेशक, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास श्याम सिंह से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें फ्लैग लगाया। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्वयं भी कोष में सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमें उन वीर सैनिकों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की एकता और सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। राज्यपाल ने प्रदेश के सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को शुभकामनाए देते हुए कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.