पूर्णिया, जून 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल द्वारा ऊच्च मुख्यालय के आदेशानुसर एवं मधुकर अमिताभ उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय के निर्देशन में मानवता की सेवा एवं सामाजिक उत्तर दायित्व के निर्वहन के उद्देश्य से 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मधुकर अमिताभ उप महानिरीक्षक द्वारा रक्तदान कर किया गया। इस अवसर रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक महान एवं जीवनदायी कार्य है। यह भी पढ़ें- जीएमसीएच ब्लड केन्द्र में रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर इससे अनेक जरूरतमंद मरीजों ...