लोहरदगा, जून 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के किस्को में तैनात सीमा सशस्त्र सीमा बल जी कंपनी द्वारा किस्को के विभिन्न स्थानों पर 100 अधिक पौधे लगाए गए। मौके पर कमांडेंट राजेश सिंह ने कहा कि 32 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लोहरदगा व लातेहार जिले में नक्सल विरोधी अभियान के लिए तैनात है। साथ ही लोगों के उत्थान व सामाजिक कल्याण के प्रति भी प्रतिवद्ध है। आश्रम आवासीय विध्यालय परहेपाट, किस्को में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परहेपाट में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रभारी इन्स्पेक्टर मनीष कुमार चौबे, निरव कुमार, प्रिंसिपल कनकलता कुमारी, एसबीआई लोहरदगा शाखा के ब्रांच मैनेजर रजक कश्यप भी मौजूद थे |
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.