पूर्णिया, मई 28 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। नगर निकायों को सशक्त बनाने की कवायद के तहत पूर्णिया निगम समेत 11 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का शुक्रवार को चुनाव होगा। पूर्णिया निगम समेत 11 निकायों में कुल 37 सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव किया जायेगा। पूर्णिया नगर के 46 वार्ड पार्षदों में 45 वार्ड पार्षद चुनाव में भाग लेंगे। वार्ड पांच की पार्षद निर्जला देवी परिवार के सदस्यों के साथ जर्मनी में होने के कारण मतदान नहीं कर पाएंगी। वहीं, कैंसर से पीड़ित एक महिला पार्षद बीमार होने के बावजूद दिल्ली से मतदान के लिए पूर्णिया पहुंची हैं। पूर्णिया नगर निगम, कसबा एवं बनमनखी नगर परिषदों के अलावा नगर पंचायत, जानकीनगर, नगर पंचायत धमदाहा, नगर पंचायत मीरगंज, नगर पंचायत बायसी, नगर पंचायत अमौर, नगर पंचायत चम्पानगर, नगर पंचायत भवानीप...