भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता नगर निगम भागलपुर के सात और नगर परिषद सुल्तानगंज के तीन सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव की तारीख शुक्रवार को जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना के आदेश पर अधिसूचना जारी की है। इसमें नगर निगम क्षेत्र के लिए समीक्षा भवन जबकि नगर परिषद के लिए प्रखंड सभागार सुल्तानगंज को निर्वाचन स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। 17 अप्रैल को सुबह पूर्वाह्न 8.00 बजे से मतदान होगा।निर्वाचन को लेकर नियम जारी कर दिए गए हैं। समिति सदस्यों के निर्वाचन में वोटर के रूप में निर्वाचित वार्ड सदस्य होंगे। उनके गुप्त मतदान के बाद बहुमत के आधार पर सदस्य चुने जाएंगे। सशक्त स्थायी समिति के प्रत्येक सदस्य की रिक्ति के विरूद्ध एक ही समय में अलग-अलग निर्वाचन कराया जाएगा। इसके लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.