सशक्त स्थायी समिति चुनाव में एनडीए का दबदबा, संतुलन साधेंगे तीन न्यूट्रल चेहरे
भागलपुर, मई 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की नवगठित सशक्त स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी) के हालिया चुनाव परिणामों ने नए समीकरण तय कर दिए हैं। शुक्रवार को संपन्न हुए इस चुनाव में निर्वाचित सात सदस्यों के राजनीतिक प्रोफाइल को देखें, तो साफ है कि इस बार स्टैंडिंग कमेटी में एनडीए का पूरी तरह दबदबा रहने वाला है। हालांकि, तीन न्यूट्रल सदस्यों की मौजूदगी से सदन में संतुलन और निष्पक्षता की उम्मीद भी बरकरार है। सात सदस्यीय इस शक्तिशाली समिति में कुल चार सदस्य एनडीए खेमे से आते हैं। इनमें तीन भाजपा के कोर कैडर के बड़े पदाधिकारी हैं, जबकि एक जदयू के वरिष्ठ नेता हैं। राजनीतिक खेमेबाजी के बीच निकेश कुमार, मनीष कुमार और बबीता देवी के रूप में तीन ऐसे चेहरे भी चुनकर आए हैं, जो वर्तमान में किसी दल से नहीं जुड़े हैं। यह भी पढ़ें- सशक्त स्थायी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.