बक्सर, मई 29 -- बक्सर, हिप्र। स्थानीय नगर परिषद कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को संपन्न हुए सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गई है। वार्ड पार्षद चक्रवर्ती चौधरी और जगदीश कुमार ने उक्त चुनावी प्रक्रिया पर निशाना साधते हुए पूरी तरह से अवैध बताया है। साथ ही डीएम को आवेदन देकर स्थानीय नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति के चुनाव परिणाम को रद्द कराने की गुहार लगाई है।

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उन्होंने दावा किया है कि चुनाव के दौरान कुल 42 वार्ड पार्षदों में से महज 12 पार्षद ही सदन में उपस्थित थे। ऐसे में उन्हीं के बीच मतदान की प्रक्रिया पूरी कराकर समिति का गठन किया गया। डीएम को दिए आवेदन में उन्होंने मुख्य पार्षद कमरुन निशा के पति नियामतुल्लाह फरीदी पर वार्ड पार्षदों को भारी-भरकम रुपए देकर चुनाव से दूर रखने का आरोप लगा...