सशक्त स्थायी समिति चुनाव की तिथि बदली, अब 30 को
सीतामढ़ी, मई 24 -- मनीष झा सीतामढ़ी। जिले के विभिन्न नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
चुनाव की नई तिथि पहले यह चुनाव 26 मई को होना था, लेकिन विभागीय निर्देशों के अनुरूप वार्ड पार्षदों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए अब 30 मई को होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किया है। इसमें नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार की अधिसूचना के तहत नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन कराया जाना है। विभागीय अधिसूचना में स्पष्ट प्रावधान है कि निर्वाचन से पहले संबंधित वार्ड पार्षदों को कम से कम एक सप्ताह पूर्व मतदान की तिथि, समय और स्थान की जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.