बगहा, अप्रैल 8 -- विवेक कुमार चनपटिया, नगर संवाददाता। सशक्त स्थायी समिति की चुनाव को लेकर सियासी तापमान चढ़ने लगा है। नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना जारी होने के बाद चनपटिया नगर पंचायत में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी ने अपने समर्थक पार्षदों को साधने की कवायद शुरू कर दी है। जोड़-तोड़, बैठकों और अंदरखाने की रणनीति का दौर शुरू हो गया है। विभागीय निर्देश के अनुसार 15 से 20 अप्रैल के बीच यह चुनाव संपन्न कराया जाना है। इस चुनाव में नगर पंचायत के निर्वाचित पार्षद गुप्त मतदान के जरिए स्थायी समिति के सदस्यों का चयन करेंगे। पूरी प्रक्रिया की निगरानी, निर्देशन और नियंत्रण की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को दी गई है। किस पार्षद का झुकाव किस खेमे की ओर है, किसे किसका समर्थन मिलेगा और कौन किस पाले में जाएगा, इसे लेकर चनपटिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.