खगडि़या, मई 30 -- खगड़िया । नगर संवाददाता खगड़िया नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव खगड़िया अनुमंडल सभागार में शनिवार को सम्पन्न हुआ। पांच सदस्य में से चार सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए और एक सदस्य के लिए चुनाव कराया गया। बताया जाता है कि सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद पर वार्ड संख्या 30 की वार्ड पार्षद रूबी कुमारी, वार्ड संख्या 31 के वार्ड पार्षद शिवराज यादव, वार्ड संख्या 23 के वार्ड पार्षद बबलू कुमार, वार्ड संख्या 24 की वार्ड पार्षद शोभा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुए और वार्ड संख्या 33 के वार्ड पार्षद जवाहरलाल यादव वोटिंग से निर्वाचित हुए। सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने निर्वाचन प्रमाण- पत्र देकर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। यह भी पढ़ें- मानसी: सशक्त स्थायी समिति के सदस्य बने ...