पटना, अप्रैल 11 -- राज्य के नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति निर्वाचन की तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। पहले निर्वाचन 15 से 20 अप्रैल के बीच होना था। अब 15 से 25 अप्रैल के बीच होगा। नगर विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। नगर विकास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न होने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक नगर निकाय में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन 15 से 25 अप्रैल के बीच अनिवार्य रूप से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखते हुए पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्...