सासाराम, फरवरी 14 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक शनिवार को नगर निगम कार्यालय स्थित सभाकक्ष में हुई। जिसकी अध्यक्षता मेयर काजल कुमारी ने किया। इस दौरान नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा की गई। मेयर ने बताया कि बजट तैयार करने को लेकर आम लोगों से भी राय मांगी गई गई थी। शहरवासियों से मिले राय को भी बजट में सम्मिलित किया जाएगा। बताया कि बजट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। वहीं बैलिया मोड़ के पास सौंदर्यीकरण को लेकर सेल्फी प्वाइंट निर्माण कराने का निर्णय बैठक में लिया गया। साथ ही दो शवदाह वाहन क्रय करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर आयुक्त विकास कुमार, डिप्टी मेयर सत्यवंती देवी आदि उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.