मधुबनी, मार्च 25 -- मधुबनी,निज संवाददाता। बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम, 2026 की अधिसूचना जारी होते ही नगर निगम सहित जिले के सभी नगर निकायों में सियासी हलचल तेज हो गई है। जिले में मधुबनी नगर निगम के अलावा जयनगर, घोघरडीहा, फुलपरास और बेनीपट्टी में नगर पंचायत तथा झंझारपुर में नगर परिषद है, जहां इस बदलाव का सीधा असर देखने को मिल रहा है। अब तक सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चयन महापौर या अध्यक्ष की ओर से मनोनयन के आधार पर होता था, जिससे समिति पर उनका सीधा प्रभाव रहता था। लेकिन नए संशोधन के बाद यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है और अब पार्षदों के गुप्त मतदान से बहुमत के आधार पर समिति का गठन होगा। इस बदलाव ने गैर-राजनीतिक माने जाने वाले इस पद को भी पूरी तरह राजनीतिक रंग दे दिया है। चुनाव की तिथि तय नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि अप्रैल में ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.