सीवान, मई 28 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में बुधवार की सुबह से ही सशक्त स्थाई समिति का चुनाव शुरू हुआ। इस दौरान ई किसान भवन के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जिसकी निगरानी खुद थानाध्यक्ष सुनील कुमार कर रहे थे। जहां नगर पंचायत के सभी 15 पार्षद 8 बजे ई किसान भवन में पहुंच गए। यह भी पढ़ें- मैरवा में नगर पंचायत के स्थायी समिति चुनाव में सूरज, सोनिया और शबाना जीतेमतदान प्रक्रिया वहां 8 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया के तहत 8 से 10 बजे तक नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। जबकि 11 बजे से मतदान शुरू किया गया। जहां बीडीओ नवनीत नमन, सीओ डॉ विकास कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एसआई शशिभूषण कुमार, बीपीआरओ कुमार कार्तिकेन समेत कई अधिकारी मौजूद थे। बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि 04 प्रत्याशियों के बीच मुक़ाबला रोच...