अररिया, अप्रैल 6 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर फारबिसगंज नगर परिषद की राजनीति अचानक गरमा गई है। चुनाव की घोषणा होते ही पार्षदों के बीच गोलबंदी शुरू हो गई है और संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता तेज हो गई है। 25 वार्डों वाले नगर परिषद में वर्तमान में 24 पार्षद हैं, जिनमें से आधा दर्जन से अधिक पार्षदों के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा जोरों पर है। पूर्व सशक्त स्थायी सदस्य मनोज सिंह, गणेश गुप्ता एवं मोहम्मद इस्लाम अभी से अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। वहीं वार्ड पार्षद उमाशंकर उर्फ बुलबुल यादव, चांदनी सिंह, गुड्डू अली, इरशाद सिद्दीकी, पिंकी राय एवं उषा देवी के नाम भी प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने आ रहे हैं। इन सभी संभावित उम्मीदवारों को लेकर न केवल गोलबंदी तेज हो गई है, बल्कि गुप्त स्थानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.