छपरा, अप्रैल 6 -- छपरा, एक संवाददाता। छपरा नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सात सदस्यीय समिति के गठन के लिए एक दर्जन से अधिक पार्षद मैदान में उतर चुके हैं और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। नगर निगम में होने वाले इस चुनाव को लेकर पार्षदों के बीच गुटबाजी और रणनीतिक बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। संभावित उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर अन्य पार्षदों को साधने और समर्थन सुनिश्चित करने में जुटे हैं। यह चुनाव नगर निगम के कामकाज और निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इसलिए इसे लेकर प्रतिस्पर्धा भी कड़ी मानी जा रही है। संभावित उम्मीदवारों में संजय प्रसाद,शंभू बैठा, राजू श्रीवास्तव, संजीव रंजन भोदा,शायरा बानो,चनद्रीप राय,नरगिस बानो, सुजीत कुमार मो...