सशक्त स्थाई समिति का चुनाव आज
छपरा, मई 30 -- छपरा, एक संवाददाता। छपरा नगर निगम सशक्त स्थाई समिति का चुनाव जिला परिषद सभागार में रविवार को होगा। शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इधर सात सदस्यों के चुनाव को लेकर पार्षद संघ की ओर से दो दिनों से बैठक का दौर जारी है। 45 वार्ड पार्षद सात सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव करेंगे। जानकारी के अनुसार शनिवार को देर रात्रि में फिर पार्षद संघ की बैठक आहूत की गई है। सहमति बनी तो सभी सात सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे अन्यथा चुनाव में उतरना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- सारण के पांच निकायों में चुने गए स्थायी समिति सदस्य हालांकि कई पार्षदों को संघ से अलग हटकर लड़ने की चर्चा हो रही है। यह भी पढ़ें- नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव आज से, प्रशासन ने कसी कमर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.