बोकारो, अगस्त 11 -- दसनाम गोस्वामी परिवार बोकारो के तत्वावधान में रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल, फुसरो में स्वतंत्र भारत के चतुर्थ राष्ट्रपति व महान श्रमिक नेता डॉ वीवी गिरि की जयंती मनायी गयी। शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ आदि गुरु भगवान शंकराचार्य और डॉ वीवी गिरि की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की गई। अध्यक्षता दसनाम गोस्वामी परिवार बोकारो जिलाध्यक्ष अनिमेष गिरि ने की। संचालन जीतेश गिरि ने किया। विद्यालय के प्राचार्य रंजीत भारती ने अतिथियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ वीवी गिरि का जीवन संघर्ष, सेवा, समर्पण और श्रमिक हितों के लिए किए गये कार्यों की प्रेरणादायक मिसाल है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: गोस्वामी समाज ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह उन्होंने श्रमिकों के अधिकार और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये। ब्रजेश गि...