गुमला, मई 2 -- रायडीह, प्रतिनिधि। चैनपुर एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल रायडीह थाना क्षेत्र के कटकांया गांव में महिलाओं के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की। बैठक में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता पर चर्चा की गई। एसडीपीओ ने कहा कि सशक्त समाज के निर्माण के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने की अपील की। उन्होंने नशापान और पलायन को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि इससे युवा पीढ़ी भटक रही है और घरेलू हिंसा बढ़ रही है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों और बैंक से जुड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया।उन्होंने मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना और झारखंड महिला विकास सोसाइटी की योजनाओं से जुड़कर आत्मनि...