सशक्त युवा, सशक्त भारत थीम पर जागरूकता कार्यक्रम
मधुबनी, अगस्त 25 -- मधुबनी,निसं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मंगलवार को वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में 'सशक्त युवा, सशक्त भारत'थीम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के न्यायाधीश सहित बिहार शिक्षा परियोजना से रीना कुमारी, रमन कुमार एवं भौआड़ा मध्य विद्यालय के एचएम उमेश कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं के स्वागत गीत से हुई। संगीत शिक्षक ओमप्रकाश ने हारमोनियम तथा डा. शिव नारायण मिश्रा ने तबला पर संगत की। विद्यालय के एचएम सतीश कुमार ने अतिथियों को पाग-दुपट्टा देकर सम्मानित किया। अतिथियों एवं प्रधानाध्यापक ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा रचनात्मक कार्यों, आपसी सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारियों की दिशा में लगानी चाहिए। छात्रों को रैग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.