देवरिया, अप्रैल 20 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत रविवार को रामपुर कारख़ाना विधानसभा के बरियारपुर मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक बरियारपुर स्थित पार्टी जनसम्पर्क कार्यालय पर हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि आगामी चुनावों और पार्टी के सभी कार्यक्रमो को बूथ स्तर प्रभावी रूप से सम्पन्न कराने के लिए बूथ सशक्तिकरण का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मण्डल के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी बूथों पर जाकर बूथ सत्यापन कर सशक्त बूथ की संरचना तैयार करेंगे, सशक्त बूथ से आगामी चुनावों में विजय की नींव तैयार होगी। मण्डल अध्यक्ष बरियारपुर दिवाकर यादव ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर बूथ सशक्तिकरण अभियान को पूर्ण कर लिया जाएगा, सभी पदाधिकारीगण को बूथों का आवंटन किया गया...