सशक्त नारी, सशक्त भारत महिलाओं का सम्मान हमारे लिए गर्व की बात
शामली, अप्रैल 17 -- शामली। शुक्रवार को नगर पालिका में भाजपा द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल ने कहा कि सशक्त नारी, सशक्त भारत एक आत्मनिर्भर और प्रगतिशील भारत की नींव है। उन्होंने महिला आरक्षण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी सरकारी योजनाओं की सराहना की, जो महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जश्न, लोकतंत्र का नया उदय है। उन्होंने कहा कि दशकों के संघर्ष के बाद, लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी से देश की बेटियाँ अब भविष्य की नींव रखेंगी। यह भी पढ़ें- महिलाओं को सम्मान व आरक्षण की दी जानकारी नारी शक्ति के नेतृत्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.