कन्नौज, मार्च 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर स्थित आरबी पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापिका सरोजनी देवी यादव ने की, जबकि संचालन विद्यालय की प्रिंसीपल माधवी सिंह ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार व्यक्त किए गए। मुख्य अतिथि सरोजनी देवी यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की नींव है। आज की लड़कियां कल की मजबूत मां, कुशल शिक्षिका, सफल उद्यमी और प्रेरणादायक नेता बन रही हैं। हमें उन्हें शिक्षा, सम्मान और समान अवसर देने चाहिए ताकि वह अपने सपनों को पूरा कर सकें। उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी क्षमता और आत्मविश्वास के बल पर हर चुनौती को पार कर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.