सिद्धार्थ, अप्रैल 16 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में बुधवार को जागरूकतापरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. नीता यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल सामाजिक आवश्यकता नहीं, बल्कि सशक्त और समावेशी राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी प्रो. सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल योजनाओं तक सीमित न रहकर जन-जन की भागीदारी से ही साकार हो सकता है। उन्होंने कहा कि परिवार, शैक्षणिक संस्थान और समाज के सभी वर्गों को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। यह भी पढ़ें- नारी राष्ट्र निर्माण की धुरी : प्रो. संजीव विश्वविद्यालय के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.