लखीसराय, मार्च 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को संग्रहालय स्थित सभागार में जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तीकरण, उनके योगदान को सम्मानित करने तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम मिथिलेश मिश्र, एडीएम नीरज कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, आंगनबाड़ी डीपीओ वंदना पाण्डेय, जीविका डीपीओ अनिता कुमारी, संग्रहालय अध्यक्ष एवं कला संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डीएम ने अपने कहा कि महिलाओं के संघर्ष, साहस और समाज निर्माण में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज महिल...