काशीपुर, मार्च 8 -- काशीपुर, संवाददाता। जनजीवन उत्थान समिति के तत्वावधान में स्व.सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग पर स्थित श्री जगदीश प्रेरणा भवन के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को विचार गोष्ठी हुइ्र। जिसका मुख्य विषय महिलाओं की समाज में उपलब्धियां था। गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना करने के बाद किया गया। समिति अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सिर्फ एक दिन ही नहीं बल्कि नारी शक्ति, समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। महिलाओं की उपलब्धियां पूरे विश्व में पुरुषों से कम नहीं हैं। आज विश्व में महिलाएं पुरुषों की बराबर योगदान दे रही हैं। हमारे भारतवर्ष में महिलाओं ने जो उत्कृष्ट कार्य किए हैं, वह पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक है। आज जरूरत है कि हम पुरानी रूढ़ियों को तोड़कर अपनी बेटियों को आगे बढ़...