बोकारो, अप्रैल 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को बोकारो जिला अधिवक्ता परिसर में विगत दिनों सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आए निर्णय एक व्यक्ति एक पद को अधिवक्ताओं ने स्वागत किया है। झारखंड बार काउंसिल में जीते सभी उम्मीदवारों को हार्दिक अभिनंदन व बधाइयां दी गयी। झारखंड बार काउंसिल में विजेता अधिवक्ताओं ने भी सर्वोच्च न्यायालय के उक्त निर्णय का स्वागत किया है। इस मौके पर वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह सिसोदिया व अधिवक्ता हरि प्रकाश सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय सर्वोपरि है। मौके पर अधिवक्ता मनोज कुमार, परम पुनीत सिंह, अखिलेश कुमार, मनोज कुमार तिवारी, रामकृष्ण चौहान, राजकुमार, रामकुमार सिंह, खुर्शीद आलम सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.