सवैतनिक अवकाश के भुगतान को प्रदर्शन
सोनभद्र, जून 26 -- शक्तिनगर,हिंदुस्तान संवाद। एनसीएल खड़िया परियोजना के बैरियर पर आउटसोर्सिंग कम्पनी प्रबन्धन के खिलाफ संविदा श्रमिकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को काम ठप कर नारेबाजी की और सवैतनिक अवकाश का भुगतान दिलाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। श्रमिकों का आरोप था कि लीव का पैसा अभी तक श्रमिकों के खाते में नही भेजा गया है जबकि निकटवर्ती अन्य कम्पनियों द्वारा श्रमिकों को भुगतान कर दिया गया है। उनका आरोप था कि कम्पनी प्रबन्धन लगातार आश्वासन दे रहा है लेकिन भुगतान नही कर रहा है जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाचार लिखे जाने तक कार्य ठप पड़ा हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.