हल्द्वानी, जुलाई 11 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। क्षेत्र में शनिवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा, जिससे लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही बादलों के बीच से तेज धूप निकल आई, जिसने वातावरण में उमस काफी बढ़ा दी। इस बीच शहर के कुछ चुनिंदा हिस्सों में हल्की बौछारें और छींटे भी पड़े, लेकिन इससे उमस भरी गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- Haridwar News: धूप की तपिश में गर्मी के साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई हवा में नमी (आर्द्रता) का स्तर 57 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो दिनभर महसूस की गई भारी उमस की मुख्य वजह...