शामली, दिसम्बर 23 -- मंगलवार को तडके कोहरा छाये रहने से जहां वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा वही दोपहर के समय मौसम साफ होने के साथ ही तेज धूप निकलने से लोगों को कडाके की ठंड से राहत मिल सकी। मंगलवार को मौसम का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सवेरे आसमान में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे और सर्द हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानियां हुई। वाहन चालक सडकों पर रेंगते हुए नजर आये। कोहरे में हादसों की आशंका के चलते वाहन चालक हैडलाईट जलाकर गुजर रहे थे। वही सवेरे 9 बजे तक ही आसमान पूरी तरह से साफ हो गया था और तेज धूप के साथ ठंड का प्रकोप कम हुआ। लोगों ने धूम में बैठकर ठंड से निजात पाई। धूप खिलने के साथ ही शहर के बडा बाजार, गांधी चौक, नया बाजार, वर्मा मार्केट, फूल मार्केट में काफी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.