बोकारो, मार्च 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9डी में भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा,विक्रम संवत् -2083 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह, सदस्य अरुण केसरी व प्राचार्य राजेंद्र कामत ने छात्र-छात्राओं को भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं व बधाई दी। विद्यालय के शिक्षक जितेन्द्र कुमार मिश्र ने नववर्ष की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा भारतीय संस्कृति व कालगणना विश्व में सबसे प्राचीन व वैज्ञानिक है। भारत संस्कृति, सभ्यता,धर्म व विज्ञान का देश है। अपने आस-पास के परिवारों को नववर्ष की शुभकामनाएं दें, मंदिर में और घर में दीप अवश्य जलाएं। गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह ने सभी को नववर्ष शुभकामनाएं देते हुए नित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.