धनबाद, दिसम्बर 17 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में मंगलवार को विजय दिवस मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मेजर आनंद कुमार ने कहा कि आज का दिन हमारे देश की सेना के अदम्य साहस, बलिदान और शौर्य का प्रतीक है। 16 दिसंबर 1971 को हमारे वीर सैनिकों ने असाधारण पराक्रम दिखाते हुए राष्ट्र को ऐतिहासिक विजय दिलाई। मौके पर सुनील कुमार पाठक, भगवान सिंह, पवन प्रजापति उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि हम उन सभी शहीदों को नमन करते हैं। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.