रामगढ़, अप्रैल 23 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा प्रोजेक्ट में गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों के बीच भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुरुआत प्राचार्य उमेश प्रसाद व प्रभारी मिथिलेश कुमार खन्ना ने दीप जलाकर व पुष्प अर्पण के साथ किया। इसके बाद वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के भैया-बहनों ने वीर कुंवर सिंह के जीवन, उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में भैया-बहनों ने वीर कुंवर सिंह के जीवन प्रसंगों, युद्ध कौशल और राष्ट्रप्रेम को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.