नोएडा, दिसम्बर 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। दलित डिलीवरी ब्वॉय ने अपने साथी पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और डॉ. भीमराव आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मूलरूप से बुलंदशहर के अमीरपुर बांगर निवासी अभिषेक बिरौंडी गांव में रहता है। अभिषेक यहां एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि बुलंदशहर के फतेहगढ़ का रहने वाला गोलू उर्फ निशांत भी उसके साथ काम करता है। अभिषेक का आरोप है कि गोलू ने मामूली बात को लेकर उसे जातिसूचक शब्द बोले। विरोध करने पर आरोपी ने सविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के बारे में आपमानजनक टिप्पणी की। पीड़ित का आरोप है कि इससे उसकी भावनाएं आहत हुईं। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.