सविता कुमारी बनाई गईं लकड़ी नबीगंज थानाध्यक्ष
सीवान, मई 29 -- सीवान, निप्र। लकड़ी नवीगंज थाना में नए थानाध्यक्ष की पदस्थापना की गई है। गोरेयाकोठी थाना में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष सविता कुमारी को लकड़ी नवीगंज थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्तमान थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार द्वारा निजी कारणों से दिए गए आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यह कार्रवाई की गई है। पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र, छपरा से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद संबंधित पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण व पदस्थापन किया गया। वहीं, लकड़ी नवीगंज थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष पुअनि कृष्णा कुमार का स्थानांतरण पुलिस केंद्र में किया गया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान कर योगदान प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.