सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पहाड़ी बाबा का किया जलाभिषेक
रांची, अगस्त 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सावन की अंतिम सोमवारी पर राजधानी के सभी प्रमुख मंदिरों और शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की धूम रही। महिला, पुरुष, बच्चों और बुजुर्गों ने भक्ति-भाव के साथ महादेव की आराधना की। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान एवं महारुद्राभिषेक आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक कर सभी के कल्याण की मंगल कामना की। दिनभर जलाभिषेक के बाद शाम को फूलों से सजे दरबार में बाबा का मनोहारी शृंगार किया गया। पहाड़ी मंदिर में सुबह 3 बजे से शाम 5 बजे तक सवा लाख से अधिक भक्तों ने पूजा-अर्चना की। स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर पहाड़ी मंदिर पहुंचे कांवड़िए यह भी पढ़ें- आम्रेश्वर धाम में रात 2 बजे से ही गूंजने लगा बोल बम का जयघोषकांवड़िए का जलाभिषेक नामकुम स्थित स्वर्णरेखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.