नोएडा, फरवरी 1 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। आम बजट में इलेक्ट्रॉनिक और सीएनजी वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। बजट में दाम कम होने से जिले के 1.26 लाख से अधिक सीएनजी वाहन चालकों को राहत मिलेगी। इसके अलावा बैटरी के दाम सस्ते होने से ईवी की ओर रुख बढ़ेगा। इसका सबसे अधिक प्रभाव पर्यावरण पर पड़ेगा। बता दें कि जिले में प्रदूषण के कारकों में सबसे अहम यातायात है। ऐसे में सीएनजी व ईवी की संख्या बढ़ने के बाद पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। परिवहन विभाग के अनुसार जिले में कुल 126548 सीएनजी वाहन पंजीकृत हैं। इस बार बजट में वित्त मंत्री ने वाहन परिवहन क्षेत्र को अच्छा लाभ दिया है। ईवी और सीएनजी वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम बेहतर साबित होगा। इससे ईवी और सीएनजी वाहनों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा। जहां अभी ईवी वाहन ज्यादा कीमत ...