लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, संवाददाता। बागेश्वर धाम मंडल की ओर से आदि गंगा मां गोमती तट किनारे झूलेलाल वाटिका और ऑनलाइन करीब 14 सौ भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंडल के प्रतिनिधियों का दावा है कि करीब साढ़े चार घंटे में इन सभी भक्तों ने सवा लाख बार हनुमान चालीसा का पाठ किया।बागेश्वर धाम मंडल, बागेश्वर धाम भक्त परिवार और श्रीगुरू सेवा समिति संस्था की ओर से पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के निर्देशन में सवा लाख बार सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन हुआ। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अनुराग तिवारी और कार्यक्रम संयोजिका प्रियंका सिंह रघुवंशी ने बताया कि झूलेलाल वाटिका पर बटुकों, ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तों ने विधि विधान से संगीतमयी हनुमान चालीसा का पाठ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.