शामली, जून 4 -- ठाकुर द्वारा मंदिर में सात दिन चलने वाला सवा लाख पार्थिव शिवलिंग महा रुद्राभिषेक अनुष्ठान का शुभारंभ वैदिक मत्र उच्चारण के साथ शुरू किया गया। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे जोड़वा कुआं के पास स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में महा रुद्राभिषेक अनुष्ठान की शुरुआत शामली नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद सिंघल द्वारा सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना के साथ मिट्टी से शिवलिंगों का निर्माण करने के बाद उनका महा रुद्राभिषेक करके किया गया। सात यजमानों द्वारा 17250 पार्थिव शिवलिंगों का महा रुद्राभिषेक किया गया। पंडित मनोज नौटियाल के सानिध्य में 11 बटुक ब्राह्मणों के द्वारा प्रथम बार सवालक्ष्य पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक अनुष्ठान बुधवार से आगामी मंगलवार तक चलेगा। अनुष्ठान में प्रतिदिन 17 हजार से अधिक पार्थिव शिवलिंग बनाएय जाएंगे तथा प्रत्येक दिन इनका अभिषेक औ...