औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित पोखरा के किनारे प्रस्तावित राम जानकी मंदिर की ओर से सवा माह तक चलने वाला प्रसाद वितरण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। बताया गया कि राम जन्माष्टमी पर्व से शुरू हुआ यह प्रसाद वितरण लगातार चलता रहा और निर्धारित अवधि पूरी होने पर समाप्त हुआ। मंदिर के पुजारी कामेश्वर साव ने बताया कि इस दौरान पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों को राम नाम की पट्टी देकर सम्मानित किया गया। इस पुनीत कार्य में समाज के सभी तबकों के लोगों ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.