मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता सवा महीने के बाद जिले में फिर से एईएस का मरीज मिला है। औराई के भरथुआ के रहने वाले साढ़े पांच वर्षीय प्रिंस कुमार में एईएस की पुष्टि हुई है। प्रिंस को चमकी के लक्षण के बाद 9 मार्च को एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती किया गया था, जहां से ठीक होने के बाद उसे 11 मार्च को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्चे में एईएस का कारण हाइपोग्लाइसीमिया बताया गया है।इस वर्ष जिले में एईएस के तीन मरीज मिल चुके हैं। एईएस के दो मरीज 26 जनवरी को मिले थे। पीकू में अब तक एईएस के सात मरीज इलाज के लिए पहुंच चुके हैं। इनमें मुजफ्फरपुर से तीन, शिवहर से दो, एक छपरा और एक गोपालगंज का रहने वाला है। एईएस का फिर से मरीज मिलने के बाद सीएस डॉ सुधीर कुमार ने सभी पीएचसी को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। सीएस का कहना है कि ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.