औरंगाबाद, मार्च 31 -- औरंगाबाद नगर थाना पुलिस के द्वारा छिनतई की घटना के आलोक में सोने की चेन बरामद कर ली थी लेकिन सवा महीना बीतने के बावजूद न्यायालय से जो रिपोर्ट मांगी गई, वह नहीं दी जा सकी। ऐसे में पीड़ित महिला और परिजन परेशान हैं। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के सत्येंद्र नगर मोहल्ला में रहने वाली रिशु कुमारी से पिछले साल सोने की चेन छीन ली गई थी। इसके आलोक में तत्कालीन थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह के प्रयास से सोने की चेन बरामद कर ली गई थी। तब गया जिले के अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले का खुलासा भी हो गया। इसके बाद महिला रिशु कुमारी ने जब्त आभूषण को मुक्त करने के लिए एक आवेदन औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में दाखिल किया था। न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी राजीव कुमार के स्तर से निर्देश दिया गया था कि सत्यापन के...