कुशीनगर, फरवरी 11 -- पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अन्तरराज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के बांसी पुलिस चौकी के पास से एक ट्रक में छिपाकर तस्करी कर बिहार ले जा रही सवा दो लाख रूपये की अंग्रेजी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने वाहन सहित कुल 25 लाख रुपये का माल बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा व क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस बांसी पुलिस चौकी के समीप जांच कर रही थी। इस दौरान एक ट्रक में छिपाकर तस्करी कर बिहार ले जा रही कुल 360 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब पंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.