सवा दो करोड़ से बदलेगी नेहरू स्टेडियम की सूरत
रुडकी, मई 9 -- रुड़की, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने हवन-पूजन कर नेहरू स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना पर लगभग 2.28 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस अवसर पर बत्रा ने कहा कि नेहरू स्टेडियम के जीर्णोद्धार की मांग क्षेत्रवासियों की ओर से लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- सवा दो करोड़ से होगा रुड़की में नेहरू स्टेडियम का कायाकल्प
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.